banner image

चक्‍कर आने की बीमारी का घरेलू उपचार

अगर आपको दिन में कई बार चक्‍कर आता है और पूरी दुनिया गोल-गोल घूमती नज़र आती है तो, हो सकता है कि आप वर्टिगो नामक बीमारी से ग्रस्‍थ हों। सिर दर्द, चक्कर, नॉज़िया- ये वर्टिगो के लक्षण हैं। वर्टिगो लैटिन का शब्द है, जिसका अर्थ है चक्कर आना। दरअसल इसमें यह एहसास होता है कि सब कुछ घूम रहा है।

आप स्थिर हैं लेकिन कुछ सेकेंड के लिए वातावरण चक्कर लगाने लगता है। खास बात यह कि आड़ा या तिरछा देखने पर इसमें सब घूमता दिखाई देता है। कभी-कभी चक्कर के साथ उल्टी जैसा भी महसूस होता है। अगर आपको लगातार कई महीनों से चक्‍कर आ रहे हैं तो उसे नजरअंदाज न करें। कई बार चक्‍कर आने का कारण लो बीपी या एनीमिया भी होता है।

चक्‍कर आना यानी वर्टिगो को हम कुछ आसान से घरेलू उपचार से भी ठीक कर सकते हैं। जानिये कौन से हैं वो घरेलू उपचार -

1) नारियल पानी का सेवन
नारियल का पानी रोज पीने से चक्कर आना बंद हो जाते हैं।
  

2) खरबूजे का बीज
खरबूजे के बीज को गाय के घी में भुन कर पीस लें। रोज ५ ग्राम सुबह - शाम चक्‍कर रुकने की समस्‍या रूकने तक सेवन करें।
  

3) आंवले के पावडर का सेवन
सूखा आंवला पीस कर चूर्ण बनाएं। फिर 10 ग्राम आंवला चूर्ण को 10 ग्राम धनिया पावडर के साथ मिला कर 1 गिलास पानी में मिक्‍स करें और उसे छान कर पियें। 
  

4) अदरक खाएं
खाने में और चाय में अदरक का भरपूर प्रयोग करें। अदरक चक्‍कर को रोक देगी।
  

5) तुलसी
तुलसी के २० पत्ते पीसकर शहद मिलाकर चाटने से चक्कर आने की समस्या काफ़ी हद तक नियंत्रण में आ जाती है। 
  

6) लेट जाएं
जब भी चक्‍कर आए तुरंत लेट जाएं। सिर के नीचे तकिया जरुर लगाना चाहिये।
  

7) प्राणायाम करें
अगर ज्‍यादा चक्‍कर आता है तो रोज सुबह उठ कर अनुलोम विलोम प्राणायाम करें।
  

8) कम पियें चाय-कॉफी
इस समस्‍या को दूर करने के लिये चाय और कॉफी पर नियंत्रण लगाएं। इससे चक्‍कर आने की तकलीफ बढती है।
  

9) ठंडा पानी पियें
जब चक्कर आने का हमला हुआ हो , बर्फ़ के समान ठंडा पानी ३ गिलास पीने से भी तुरंत राहत मिलती है।

चक्‍कर आने की बीमारी का घरेलू उपचार चक्‍कर आने की बीमारी का घरेलू उपचार Reviewed by Unknown on 2:58 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.