banner image

जानिए कैल्शियम के बारे मे

कैल्शियम की कमी हमें कई तरह की बीमारियों से रुबरु कराती है। हड्डियों को स्वस्य्क   रखने में सहायक और रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिये आवश्यक कैल्शियम स्त्री-पुरुष, बच्चे बुढ़े जवान हर किसी के लिए एक जरूरत है। आपके घर में भी ऐसा कोई सदस्य होगा जो हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान रहता है उसे कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ दीजिए। इससे हड्डियां उसकी मजबूत रहेगी।

कैल्शियम युक्त भोज्य पदार्थ खाने से न केवल शरीर की हड्डियां मजबूत रहती हैं बल्कि दांतों को भी शक्ति मिलती है। यही नहीं, रक्त न जमे इसकी शक्ति भी कैल्शियम से मिलती है तथा ह्रदय की गति भी संतुलित रहती है।


कैल्शियम के स्रोत

कैल्शियम के प्रमुख स्रोत में दूध, पनीर, दही और अंडे शामिल है। इसके अतिरिक्त फल और सब्जियों में विशेष मात्रा में कैल्शियम पाए जाते हैं। फलों में कैल्शियम जैसे; अमरूद, सीताफल, अनार, नासपाती, अंगूर, केला, खरबूजा, जामुन,  आम, संतरा, अनानास पपीता, लीची, सेब और शहतूत में कैल्शियम पाए जाते हैं। जबकि सब्जियों में कैल्शियम जैसे; चुकंदर, नींबू, पालक, बथुआ, बैगन,टिंडा, तुरई, लहसुन, गाजर, भिंडी, टमाटर, पुदीना, हरा धनिया, करेला ककड़ी, अरबी, मूली और पत्तागोभी में कैल्शियम पाए जाते हैं। यही नहीं, बादाम, पिस्ता, मुनक्का, खजूर जैसे सूखे मेवे और मूग, मोठ, चना, राजमा, सोयाबीन जैसे आनाज में भी कैल्शियम पाए जाते हैं।

कैल्शियम की कमी के लक्षण

कैल्शियम की कमी के लक्षण आपकी कमजोर हड्डियों से लगाई जा सकती है। कैल्शि यम की कमी की वजह से न केवल मांसपेशियों में अकड़न और दर्द होता है बल्कि थकावट भी जल्दी आ जाती है। कमजोर दांत, कमजोर नाखून, झुकी हुई कमर, बालों का टूटना या झड़ना कैल्शियम की कमी के लक्षण माने जा सकते हैं। यही नहीं, नींद ना आना, डर लगना और दिमागी टेंशन रहना कैल्शिीयम की कमी की एक वजह हो सकती है।

कैल्शियम की कमी के कारण

कैल्शियम की कमी के कारण को यदि आप जानना चाहें तो उसका उत्तर आपके अहार में मिलेगा। माना गया है कि जिसके अहार में कैल्शियम युक्त भोजन नहीं होता वह कम नींद के शिकार होते हैं। महिलाओं को अधिक मासिक धर्म होना या नवजात शिशुओं में स्तनपात का अभाव ये कुछ ऐसे कारण हैं जिसकी वजह कैल्शियम की कमी को माना जाता है। यदि आप सूरज से कई दिनों तक दूर रहेंगे तो आपके शरीर को कैल्शियम नहीं मिलेगा और आपकी हड्डियां कमजोर हो जाएंगी। इसके अलावा जो लोग शारीरिक श्रम में विश्वास नहीं करते उन्हें भी कैल्शियम की कमी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, शकरयुक्त पदार्थों का सेवन करने वाले भी कैल्शियम की कमी के शिकार हो जाते हैं।

कैल्शियम के फायदे

1. कैल्शियम के अभाव में बच्चों में रिकेट्स नहीं होते।

2. स्त्रियों में मासिक चक्र तथा प्रसव के दौरान इसका फायदा होता है।

3. गर्भावस्था में बढ़ते शिशु के लिए कैल्शियम की आवश्यकता बढ़ जाती है।

4. स्तनपान कराने वाली माताओं को भी अपने आहार में कैल्शियम को शामिल करना चाहिए।

5. हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम रामबांण की तरह है। मुख्य रुप से उन बच्चों के लिए जिनकी हड्डियां नाजूक हैं। इसलिए हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपने अहार में कैल्शियम को शामिल करें।

6. शोध में यह भी पाया गया है कि कैल्शियम युक्त भोजन लेने से कैंसरयुक्त बीमारी को कम किया जा सकता है।

7. डायबटीज में भी कैल्शियम फायदेमंद है।

जानिए कैल्शियम के बारे मे जानिए कैल्शियम के बारे मे Reviewed by Unknown on 9:28 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.