पेट में वायु की अधिकता
1- ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए भोजन के बाद 3-4 मोटी
इलायची के दाने चबा कर ऊपर से नींबू पानी पीने से पेट हल्का होता है।
2- सुबह-शाम 1/4 चम्मच त्रिफला का चूर्ण गर्म पानी के साथ लेने से
पेट नर्म होता है।
3- अजवायन और काला नमक को समान मात्रा में मिला कर गर्म पानी
से पीने से पेट का अफारा ठीक होता है।
नाभि के अपने स्थान से खिसक जाने पर
1- मरीज़ को सीधा लिटाकर उसकी नाभि के चारों ओर सूखे आंवले का
आटा बना कर उसमें अदरक का रस मिलाकर बांध दें और दो घंटों के
लिए सीधा ही लेटे रहने दें। दो बार ऐसा करने से नाभि अपने स्थान पर
आ जायेगी। दर्द और दस्त जैसे कष्ट भी दूर होंगे।
2- ऐसे समय में मरीज़ को मुंग की दाल वाली खिचड़ी खाने में देनी
चाहिए।
3- अदरक और हींग का सेवन भी फायदा करता है।
Page 1 Page 2 Page 3 Page 4 Page 5 Page 6 Page 7
घरेलू अचूक 23 नुस्खे
Reviewed by ritesh
on
6:01 AM
Rating:
No comments: