banner image

रोज़ कितने घंटे सोना चाहिये – उम्र के अनुसार जाने

अच्छी सेहत और सुंदरता के लिए जिस तरह से हमें पोषक तत्वों की जरूरत होती है ठीक वैसे ही नींद भी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होती है। यदि शरीर की लंबी उम्र चाहते हैं तो हर इंसान को कम से कम सात से नौ घंटे सोना चाहिए। लेकिन अधिक काम और व्यस्त जीवन की वजह से पुराने समय में ही आयुर्वेद में उम्र के हिसाब से हर इंसान को कितना सोना चाहिए ये बताया गया है।
कम सोने की वजह से गुस्साए टेंशन और चिड़चिड़ापन आदि होता है। साथ ही यह मानसिक तनाव का मुख्य कारण भी है।

आप किसी की उम्र के क्यों ना हो हर इंसान को अपनी उम्र के हिसाब से उतने ही घंटो तक जरूर सोना चाहिए। इससे एक तो आपकी त्वचा जल्दी बूढ़ी नहीं होगी और आप लंबे समय तक स्वस्थ और खुश जीवन जी सकते हैं।
अब आपको बताते हैं किस उम्र के इंसान को कितने घंटों की नींद लेना बेहद आवश्यक होता है।

3 माह से 11 माह के छोटे नवजात को 14 से 15 घंटों की नींद जरूरी है।
12 से 35 माह के बच्चों को 12 से 14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
6 से 10 साल के स्कूल जाने वाले बच्चों को लिए दस घंटे की नींद लेनी चाहिए।
11 से 18 वर्ष के लोगों को कम से कम 9 घंटों की नींद लेना आवश्यक है।
नौकरी पेशे वाले लोगों को जिनकी उम्र 20 से अधिक है वे कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।
बुढ़ापे में सोने की कोई समय सीमा नहीं है।
आप यदि इस तरह से अपनी उम्र के हिसाब से सोने का समय तय करते हो तो इससे आपको बहुत फायदे मिलेगें। जिसका अनुभव आपको अपने आप ही होने लगेगा।

रोज़ कितने घंटे सोना चाहिये – उम्र के अनुसार जाने रोज़ कितने घंटे सोना चाहिये – उम्र के अनुसार जाने Reviewed by Unknown on 1:45 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.