मलेरिया के लक्षण
तेज बुखार आना
उल्टी होना
सिर दर्द, शरीर में दर्द होना
ठंड लगना, कपकपी होना
पसीना आना
मलेरिया बुखार में शरीर का temprature 104 डिग्री से भी अधिक हो जाता है और इसके साथ कमजोरी, जी घबराना और रोजाना एक ही वक़्त बुखार का चढ़ना और उतरना मलेरिया के लक्षण है।
मलेरिया का इलाज के घरेलू उपाय और नुस्खे
1. थोड़ी सी फिटकरी को तवे पर भुन ले और चूर्ण बना ले। अब 1/2 चम्मच चूर्ण पानी के साथ ले, हर 2 घंटे में ये उपाय करने पर बुखार से आराम मिलेगा।
2. एक ग्लास पानी में 1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 चम्मच दालचीनी मिला कर गरम करे और ठंडा होने पर पिये। इस घरेलू उपाय से मलेरिया के बुखार का इलाज में काफी फायदा मिलेगा।
3. जिस समय बुखार ना हो उस वक़्त 1/2 चम्मच काली मिर्च के पाउडर में 10 ग्राम तुलसी के पत्तों का रस मिला कर चाट ले। इस नुस्खे से बुखार आना रुक जाएगा।
4. गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला कर पीने से भी बुखार कम होने लगता है।
5. चार पीसी हुई काली मिर्च 5 ml प्याज के रस में अछे से मिला कर रोजाना 2 से 3 बार पिए।
6. चिरयता malaria ka upchar में काफी असरदार आयुर्वेदिक औषधी है। 15 ग्राम चिरयता, थोड़ी दालचीनी और लौंग 250 ml गुनगुने पानी में मिलाए और सेवन करे इस पानी के प्रयोग से मलेरिया का बुखार उतरने लगेगा।
7. एक गिलास पानी में 10 ग्राम अदरक और 10 ग्राम मुनक्का डाल कर उबाले और जब पानी आधा रह जाए तब इसे ठंडा कर के पिये।
8. बुखार तेज हो तो ठंडे पानी की पट्टियां माथे पर रखे और तोलिये को ठंडे पानी से भिगो कर पूरे शरीर को पोंछे। इससे शरीर का temprature कम होने लगेगा।
9. जामुन के पेड़ की छाल सूखा ले और पीस कर चूर्ण बना ले। गुड के साथ 5 ग्राम चूरन दिन में २ से 3 बार लेने पर मलेरिया में आराम मिलता है।
10. मलेरिया होने पर 3 ग्राम चुना 70 ml पानी में अछे से घोल ले और इसमें नींबू निचोड़ कर पिये। हर रोज इस उपाय को करने से बुखार में आराम मिलेगा।
मलेरिया से बचने के उपाय
1 अगर आप अपने परिवार को डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों से दूर रखना चाहते है तो सबसे ज़रूरी है की अपने घर को मच्छरों से दूर रखने के उपाय करे।
2 घर के अंदर और बाहर कहीं पानी इकठ्ठा ना होने दे। अगर घर के आस पास कहीं गढ़े है तो उन्हे मिट्टी से भर दे ताकि बारिश के समय इनमें पानी जमा न होने लगेगा।
3 किसी बर्तन में पानी रखे तो उसे ढक दे और जब भी बर्तन खाली करे उसे उल्टा करके रखे। हर रोज कूलर के पानी को बदले और जब ज़रूरत ना हो तब पानी बहार निकाल कर किसी कपड़े से कूलर को सूखा दे।
मच्छरों को भगाने के लिए किसी कीटनाशक का छिड़काव घर में करवाये।
4 रात को मच्छरदानी में सोये या फिर सोने से पहले मच्छरों से बचने की कोई क्रीम लगाए।
5 अपने घर और ऑफिस के आसपास लोगो को मलेरिया से बचने के लिए जागरूक करे ताकि आस पास भी सफाई रहे।
Reviewed by Unknown
on
10:39 PM
Rating:
No comments: