1. एक महीने तक लगातार रात को 15 से 20 गिरी अखरोट की भिगो कर सुबह खाली पेट खाने से घुटनो के दर्द में आराम मिलता है। दो महीने लगातार इस उपाय को करने से गठिया का रोग जड़ से ठीक हो जाता है।
2. दस कलियां लहसुन की 100 ग्राम पानी या दूध में मिला कर पीने से दर्द में जल्दी आराम मिलता है।
3. बथुआ के ताज़ा पत्तों का रस आधा कप सुबह शाम खाली पेट पीने से गठिया ठीक हो जाता है। इसके सेवन के 2 घंटे बाद तक कुछ भी खाये पिये नहीं।
4. गठिया के उपचार में जामुन काफी उपयोगी है। जामुन के पेड़ छाल को खूब उबाल कर इसका लेप घुटनों पर लगाने से गठिया में राहत मिलती है।
5. अमरूद की 4 से 5 नई कोमल पत्तियों को पीस ले और उसमें थोड़ा काला नमक मिला कर खाने से जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है।
6. गठिया के मरीज को 4 से 6 लीटर पानी हर रोज पीना चाहिये। इससे पेशाब अधिक आएगा और uric acid बाहर निकलेगा।
7. एक चम्मच सरसों के तेल में 3 से 4 कलियाँ लहसुन की पीस कर डाले और लहसुन के ठीक से पकने तक गरम करे। इस तेल से जोड़ो की मालिश करने पर दर्द से जल्दी आराम मिलेगा।
8. नारियल की गिरी हर रोज खाने से जोडों को ताक़त मिलती है।
9. तिल के तेल में काली मिर्च को जलने तक गर्म करे फिर ठंडा होने पर तेल को हलके हाथों से लगाए, joints pain से तुरंत आराम मिलेगा।
10. गाजर को पीस ले और इसमें नींबू का रस मिला कर सेवन करे। हर रोज ये उपाय करने से जोडों के लिगामेंट्स मजबूत होते है और दर्द से राहत मिलती है।
गठिया के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय और उपचार
एक चम्मच दालचीनी पाउडर और दो चम्मच शहद दिन में 2 बार 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ पिए। जिन लोगों को गठिया के कारण चलने फिरने में मुश्किल होती है उन्हें 30 दिनों के प्रयोग में ही काफी pain relief मिलने लगेगा।
मैथी के बीज 1 चम्मच की मात्रा में रात भर पानी में भीगा कर रखे और सुबह पानी निकल कर मैथी के बीज चबा चबाकर खाए। मैथी के बीजों की तासीर गर्म होती है और मैथी का ये गुण दर्द के उपचार में मदद करता है।
अश्वगंधा, आमलकी का चूर्ण और शतावरी को मिला कर सुबह पानी के साथ सेवन करने से घुटनों और जोड़ो के दर्द में बहुत फायदा मिलता है। इस उपाय को निरंतर करने से जोडों में मजबूती आती है।
गठिया का इलाज देसी तरीके से करने में जैतून का तेल अच्छा है। इस तेल से मालिश करने से भी गठिया में आराम मिलता है।
एक चम्मच सौंठ का पाउडर रोजाना सेवन करना गठिया में फायदा करता है।
गठिया का इलाज के रामबाण उपाय
गेहूँ के दाने के बराबर मात्रा में चुना हर रोज सुबह खाली पेट 1 कप दही में या पानी मे मिला कर 3 महीने तक लगातार खाने से कैसा भी गठिया हो ठीक हो जाता है। जिन लोगों को पथरी की समस्या हो वो चुने का सेवन ना करे।
योगा से घुटनों और जोडों के दर्द का उपचार
दिन की शुरुआत हलके फुल्के योगा से करे। सुबह के समय सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करने से जोड़ों और घुटने के दर्द से छुटकारा मिलता है। गठिया का treatment करने के लिए बाबा रामदेव के बताये योगा आसन भी कर सकते है।
Reviewed by Unknown
on
10:44 PM
Rating:
No comments: