banner image

स्वाइन फ्लू के लक्षण और उपचार

• स्वाइन फ्लू के लक्षण:
शुरुआती लक्षण: लगातार नाक बहना, मांसपे‌शियों दर्द या अकड़न महसूस होना, सिर में तेज दर्द, लगातार खांसी आना, उनींदा रहना, थकान महसूस होना, बुखार होना और दवा खाने के बाद भी बुखार का लगातार बढ़ना आदि।

• आम लक्षण: जुकाम, खांसी, नाक बंद होना, सिर में दर्द, थकावट महसूस होना, गले में खराश, शरीर में दर्द, ठंड लगना, ‌जी मिचलाना, उल्टी होना और दस्त भी हो सकती है। कुछ लोगों में श्‍वांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है।

स्वाइन फ्लू के ज्यादातर मरीजों में थकावट के लक्षण पाए जाते हैं। स्वाइन फ्लू के प्राथमिक लक्षण दिखने में एक से चार दिन लग सकते हैं।

• स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय:
स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है साफ-सफाई रखना। छींकते या खांसते वक्त रुमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करना और प्रयोग किए गए टिश्यू पेपर को खुले में न फेंका जाए।

अपने हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर में साबुन-पानी से धुलते रहें। शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बीमार होने पर लोगों से हाथ न मिलाएं, गले न लगें। अगर फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो दूसरों से एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।

बीमार होने पर घर पर ही रहें। स्कूल, ऑफिस, मंदिर या किसी सार्वजनिक स्‍थानों पर न जाएं। बिना धुले हाथों से आंख, नाक या मुह छूने से बचें।

•• स्वाईन फ्लु रोधी काढ़ा

आवश्यक घटक :-
============
7 ईलाईची + 7 लोग + 7 तुलसी के पत्ते + 1 छोटा तुकड़ा अदरक + 1 टुकड़ा दालचीनी + 1/4 टेबल स्पुन हल्दी + 1/4 टेबल स्पुन काला नमक + 4 कप पानी !
निर्माण विधी :-
==========
उपरोक्त सभी घटको को दिये गये मापानुसार 4 कप पानी मे इतना उबाले कि पानी एक कप रह जाय तत्पश्चात तैयार काढ़े को छानकर एक शीशी में भर ले और प्रातः कालीन क्रिया से निवृत होकर भूखे पेट दो-दो चम्मच तीन दिन तक सेवन करे

स्वाइन फ्लू के लक्षण और उपचार स्वाइन फ्लू के लक्षण और उपचार Reviewed by Unknown on 10:38 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.