banner image

पेट दर्द का उपचार के 10 आसान देसी नुस्खे और घरेलु उपाय

खाने पिने की गलत आदतें और अनहेल्थी लाइफ स्टाइल की वजह से अधिकतर लोग किसी न किसी बिमारी से ग्रस्त रहते है। ख़राब पाचन तंत्र, पेट में दर्द, गैस, जलन और पेट की दूसरी बीमारियों का प्रमुख कारण यही है। इस लेख में हम पेट दर्द का उपचार के घरेलू नुस्खे बता रहे है जिनके इस्तेमाल से दर्द तो कम होगा ही और पाचन क्रिया भी ठीक होगी। पाचन तंत्र दरुस्त होने से पेट के अन्य रोगों से भी छुटकारा मिलेगा। आइये जाने

पेट दर्द होने के कारण क्या है

क़ब्ज़ की वजह से पेट का ठीक से साफ़ ना होना, एसिडिटी, पेट में जलन, पेट में गैस, दस्त, ग़लत खाने पीने से पेट दर्द की शिकायत हो जाती है।

पेट दर्द का उपचार के घरेलु उपाय

पेट के दर्द से जल्दी आराम पाने के लिए जादातर लोग दर्द निवारक दवाओं का सेवन करते है, दोस्तों इन medicines से pain में तो राहत मिल जाती है पर पेट की समस्याओं का इलाज नहीं हो पाता। आइए पढ़ते है कुछ ऐसे आयुर्वेदिक और घरेलु नुस्खे जो दर्द तो ठीक करते ही है और साथ ही पेट दर्द के कारणों का  उपचार भी  करते है।

1. अदरक

अदरक के 1 छोटे टुकड़े को मुंह में रखे और इसका रस चूसे, इससे पेट का दर्द में जल्द आराम मिलेगा।
1 से 2 चम्मच नींबू रस, 1 चम्मच अदरक का रस और थोड़ी सी चीनी मिला कर सेवन करने से stomach pain से तुरंत छुटकारा मिलता है।
नाभि पर अदरक के रस से मालिश करने पर भी पेट दर्द दूर होता है।

2. मूली

पेट के लिए मूली का सेवन बहुत अच्छा है। मूली काली मिर्च और काला नमक डाल कर इसे खाने से पेट से जुडी अनेकों बिमारियों में आराम मिलता है। आप मूली का आचार और सब्ज़ी भी खा सकते है।

3. हींग

पेट दर्द का उपचार करने में हींग का प्रयोग भी काफ़ी फायदा करता है। अगर किसी छोटे बच्चे का पेट दर्द हो रहा है तो 2 – 3 ग्राम हींग को थोड़े से पानी में पीस कर लेप बना ले और बच्चे के पेट की नाभि के आसपास ये लेप लगाये और कुछ देर लेट जाए। इस घरेलू उपाय से पेट में बनने वाली गैस बाहर निकल जाएगी और दर्द कम होने लगेगा।

4. जीरा

जीरे का प्रयोग पेट की बीमारियों के इलाज में रामबाण का काम करता है। 3 से 5 ग्राम जीरे को तवे पर रख कर भुन ले और दिन में 2 – 3 बार पानी के साथ इसका सेवन करे। जीरे को चबा चबा कर खाने से जल्दी आराम मिलता है।

5. इसबगोल

इसबगोल की भूसी दूध के साथ लेने से पेट दर्द में फायदा मिलता है। रात को सोने से पहले इसबगोल ले तो अगली सुबह को पेट ठीक से साफ हो जाएगा। अगर आपको कब्ज़ के कारण पेट में दर्द रहता है तो ये उपाय आपके लिए उत्तम है।

6. तुलसी

तुलसी का रस 10 से 12 ग्राम लेने से पेट के मरोड़ शांत होते है और पेट दर्द में आराम मिलता है।

7. मेथी

मेथी के बीज ले और इन्हें पानी में भिगो कर अच्छे से पीस ले और पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को दही के साथ 2 बार लेने से पेट से जुडी समस्याएं दूर होती है।

8. सौंफ

रात को सोने से पहले 10 – 15 ग्राम सौंफ 1 गिलास पानी में भिगो कर रख दे और अगले दिन सुबह इसे छान कर पिए।

9. प्याज का रस

पेट दर्द ठीक करने में प्याज का रस काफ़ी असरदार है। प्याज के रस में थोड़ा नमक मिला कर पिने से आराम मिलता है।

10. मीठा सोडा

अगर असिडिटी के कारण पेट में दर्द है तो एक गिलास पानी में थोड़ा सा मीठा सोडा डालें और अच्छे से मिलाकर पिए, इससे पेट दर्द और एसिडिटी में राहत  मिलेगी।

पेट दर्द का इलाज के आयुर्वेदिक नुस्खे

1. दर्द निवारक चूर्ण

बाज़ार में कई प्रकार के दर्द ठीक करने के चूरन मिल जाते है पर अगर आप चाहे तो घर पर खुद पेट दर्द दूर करने का चूर्ण बना सकते है, इसके लिए काली मिर्च, सौंठ, धनिया, पुदीना, हींग और जीरा, इन सबको बराबर मात्रा में लेकर पीस ले और बारीक़ चूर्ण बना ले। अब आप इसमें थोड़ा काला नमक मिला ले और गरम पानी के साथ इसका सेवन करे। इस चूरन के प्रयोग से पेट के दर्द से जल्दी आराम मिलेगा।

2. अजवाइन

थोड़ी सी अजवाइन ले और उसे तवे पर भुनकर इसमें थोड़ा काला नमक मिला ले। अब इसे 3 – 4 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ 2 – 3 बार सेवन करने से पेट दर्द से छुटकारा मिलता है। अजवाइन में काला नमक, निम्बू का रस और जीरा मिला कर सेवन करने से भी पेट का दर्द ठीक होता है।

3. त्रिफला

70 ग्राम चीनी और 100 ग्राम त्रिफला चूर्ण को मिला कर पेस्ट बना ले। अब इस पेस्ट को 5 ग्राम की मात्रा में 3 से 4 बार 1 गिलास पानी के साथ लेवे।  पेट की गैस, एसिडिटी, कब्ज़ और जलन के ट्रीटमेंट के लिए ये उपाय काफी उपयोगी है।

"कई बार पेट दर्द किसी और वजह से भी हो जाता है, इसलिए उपाय अपनाने के बाद भी अगर पेट में निरंतर दर्द हो रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से मिले। पेट दर्द से बचने के लिए तला हुआ और मसालेदार चीजों के सेवन से परहेज करे। इसके इलावा योगा और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करे।"

पेट दर्द का उपचार के 10 आसान देसी नुस्खे और घरेलु उपाय पेट दर्द का उपचार के 10 आसान देसी नुस्खे और घरेलु उपाय Reviewed by Unknown on 11:15 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.