नीम्बू, जिसे अंग्रेजी में lemon कहते है तथा जिसे हम अपने दैनिक जीवन में नित्य प्रयोग करते हैं, हमारे शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है | जिस प्रकार कहते हैं कि एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ उसी प्रकार कहते हैं कि 10 बूँद नीम्बू को रोज पीयो और चिकित्सक से दूर रहो | भारत में कई तरह के नीम्बू पाये जाते हैं | यह ऐसा फल है जो पुरे वर्ष-भर आसानी से मिलता रहता है | यह न केवल स्वास्थ्य के लिए हितकारी है बल्कि रसोईघर में भी रोजमर्रा के कार्य के लिए बेहद उपयोगी होता है साथ ही साथ इसका उपयोग भोजन एवं सलाद को भी अधिक मजेदार बना देता है | तो आइये देखते हैं कि nimbu का इस्तेमाल आपको क्या-क्या ख़ास फायदा पहुंचाता हैं :-
नींबू के इस्तेमाल से होनेवाले शारीरिक लाभ :-
प्रतिदिन एक गिलास गर्म अथवा गुनगुने पानी में एक नींबू का रस तथा स्वादानुसार शहद मिलाकर पीने से शरीर में उपस्थित अतिरिक्त चर्बी कम होती है जिससे मोटापा घटता है |
नीम्बू का रोजाना इस्तेमाल कैंसर होने के खतरे को कम करता है |
नींबू का रस बालों में लगाने पर बाल झड़ने एवं रुसी (dandruff) जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है |
नींबू में विटामिन C भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है जिसकी वजह से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को ताकत मिलती है |
नीम्बू के रस के साथ दांत मांझने से दांतों को प्राक्रतिक सफेदी मिलती है तथा मुंह की दुर्गन्ध की समस्या से आजादी मिलती है |
नीम्बू के इस्तेमाल से गैस (acidity) की परेशानी दूर होती है |
नींबू में पोटैशियम भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है जो हमारे शरीर की मसल्स बनाने में सहायता करता है |
गरम पानी में एक नीम्बू का रस डालकर इस पानी को घूँट-घूँट कर पीने से हिचकी में लाभ मिलता है |
सलाद में नीम्बू डालने पर सलाद का स्वाद बहुत बढ़ जाता है तथा यह जल्दी खराब भी नहीं होती |
नींबू के प्रतिदिन उपयोग से शरीर में रक्त साफ़ होता है |
अगर पेट में दर्द हो रहा है तो गरम पानी में दो चम्मच शहद और दो चम्मच नीम्बू का रस मिलाकर यह पानी पी लीजिये, इससे पेट दर्द में लाभ मिलता है |
नींबू के घरेलु इस्तेमाल :-
चावल के उबलते समय अथवा पुलाव बनाते समय थोडा सा नींबू का रस डालने पर चावल चिपक कर नहीं बनते |
कपड़े या फर्श पर जमे दाग जो आसानी से ना जा रहे हों, नीम्बू के प्रयोग से बड़े आराम से इन दागों को दूर किया जा सकता है |
Reviewed by Unknown
on
9:27 PM
Rating:
No comments: