प्याज का इस्तेमाल भारत में लगभग प्रत्येक घर में खाने एवं खाना पकाने में किया जाता है | यह लोहा, गंधक, विटामिन सी तथा तांबे जैसे बेशकीमती खनिजो का भण्डार है जो शरीर की शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं | आज हम आपको अपनी वेबसाइट के जरिये बताएँगे इसके सेवन से पढने वाले स्वास्थ्य लाभ |
प्याज के प्रयोग से होने वाले फायदे :-
1 कान दर्द से राहत :- अगर आपके कान में दर्द है या उसमे से मवाद निकलता हो तो प्याज के रस को हल्का गरम करने के पश्चात् कान में डालें | इस विधि के प्रयोग से कान दर्द की परेशानी से राहत मिलती है |
2 लू लगने से बचाव :- प्याज के रस को अपनी कनपटियों एवं छाती पर लगाने से शरीर में लू नहीं लगती |
3 नाक से निकलता खून करे बंद :- कच्चे प्याज को काटकर सूंघने से नाक से खून निकलना बंद हो जाता है |
4 मधुमक्खी के काटने पर आराम :- शरीर के किसी भाग पर अगर मधुमक्खी काट दे तो उस भाग पर प्याज का रस लगायें | इससे जलन और दर्द से बहुत आराम मिलता है |
5 पाचनक्रिया की समस्या को ठीक करता है :- कच्चा प्याज खाने से पेट में भोजन पचानेवाला रस बढ़ता है जिससे पाचनक्रिया की परेशानियों से मुक्ति मिलती है |
6 गठिया की परेशानी में लाभ :- प्याज के रस में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करने पर गठिया से परेशान रोगी को फायदा मिलता है |
7 खांसी के लिए उपयोगी :- प्याज के रस में शहद मिलाकर चाटने पर दमा तथा खांसी में बहुत अच्छा लाभ मिलता है |
8 पायरिया में फायदेमंद :- अगर आप पायरिया से पीड़ित हैं तो प्याज के कुछ टुकड़ों को एक तवे पर गरम कर लीजिये | इसके बाद इन टुकड़ों को अपने दाँतों के नीचे दबाकर 10 से 20 मिनट तक अपना मुँह बंद कर लीजिये | ऐसा करने पर आपके मुँह में जो लार इकट्ठी होगी उसे अपने मुँह में चारो तरफ घुमाइए और फिर लार बाहर फैंक दें | 8 से 10 दिन तक 4-5 बार नियमित रूप से इस प्रयोग को दोहराएं | ऐसा करने कर पायरिया की समस्या जड़ से समाप्त हो जाती है साथ ही साथ दांतों के कीड़े भी मर जाते हैं | इसके अलावा मसूड़े भी मजबूत होते हैं |
9 बुखार से छुटकारा :- प्याज के रस में शहद मिलकर पीने से बुखार दूर भाग जाता है |
10 दिल के रोगों से बचाव :- कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है | यह शरीर में कोलेस्ट्रोल स्तर को बढ़ने से रोकता है जिससे दिल स्वास्थ्य रहता है |
11 शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है :- प्याज में उपलब्ध विटामिन-सी तथा फ़ायटोकेमिक्ल्स हमारी रोगों से लड़ने की ताकत को बढ़ाता है |
12अनीमिया (रक्ताल्पता) से बचाव करे :- प्याज में उपलब्ध लोहा से शरीर में रक्ताल्पता (खून की कमी) जैसी बीमारी नहीं होती साथ ही साथ यह शरीर में खून को गाढ़ा बनाता है |
13 मिर्गी में लाभकर :- अगर किसी को मिर्गी का दौरा पड़ने पर प्याज को सुंघा दे तो इससे ही कई बार रोगी ठीक हो जाता है |

No comments: