banner image

नींद के आभाव को दूर करने के वैदिक उपाय

भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय का आभाव हो गया है, और व्यक्ति रोजी-रोटी कमाने के पीछे दिन-रात भाग रहा है जिस वजह से वह कई गंभीर बीमारियों से घिरता जा रहा है। उनमें से एक सबसे ज्यादा गंभीर बीमारी है नींद का न आना, यानी अनिंद्रा और आदमी इस बीमारी से बचने के लिए तरह-तरह की दवाईयों का सेवन कर रहा है, जो उसके स्वास्थ के लिए भी खराब है। आइये आपको बताते हैं भारतीय वैदिक चिकित्सा में नींद न आने की बीमारी को दूर करने का इलाज, जो आपके स्वास्थ के लिए भी हितकारी है।

नींद न आने के लक्षणः


1. आंखों में नींद भरी होना लेकिन नींद न आना।

2. आंखे लाल हो जाना।

3. कार्य में मन न लगना।

 
वैदिक उपाय नींद की कमी को दूर करने केः

1. रात को सोने से 10 मिनट पहले 1 गिलास दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से नींद न आने की परेशानी दूर होती है।

2. गुनगुने पानी में शहद और 2 संतरों के रस को मिलाकर पीना हल्की अनिंद्रा को दूर करने को कारगर वैदिक उपाय है।

3. सोने से 10 मिनट पहले गुनगुने पानी में अपने पैर की डुबकी लगा लें या पैर अच्छी तरह से धो लें ।

4. सोने से 5 मिनट पहले आप एक पका हुआ केला, भुना हुआ जीरा खायें।

5. अश्वगंधा, सर्पगंधा और भांग को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिलाकर चूर्ण तैयार करें और इस चूर्ण को रात को सोने से पहले 2 से 4 ग्राम पानी के साथ लें।

6. अनिंद्रा को दूर करने के लिए रोगी को जल्दी सोने की आदत डालनी चाहिए।

7. सोने से पहले अपने बिस्तर को साफ करें और अपना सिरहाना पूर्व दिशा की तरफ रखें।

8. सुबह उठकर योग करें और हरी घास पर नंगे पैर चले।

9. सोने से पहले किसी भी प्रकार का तनाव न लें।

यदि नींद अच्छी तरह से आयेगी तभी आपके सारे काम सही तरह से हो पायेगें अतः किसी तरह की परेशानी लिये बिना आप अपनी नींद को अच्छी तरह से लें।

नींद के आभाव को दूर करने के वैदिक उपाय नींद के आभाव को दूर करने के वैदिक उपाय Reviewed by Unknown on 8:12 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.