banner image

तनाव, सिरदर्द और माइग्रेन से मिलेगा छुटकारा – खाएं हलवा

घरों में हलवा सभी के बनता है। लेकिन कहीं.कहीं तो हलवा केवल पूजा व प्रसाद के रूप में ही बनता है। हलवा एक भोजन है जो आपको सिरदर्द से लेकर कई गंभीर बीमारियों को खत्म कर सकता है। आटे और सूजी इन दोनों का अलग-अलग बनता है हलवा। हलवे के उपर हुए शोध में यह नतीजा निकाला है कि आटे व सूजी का पौष्टिक हलवा इंसान को दिमागी बीमारियों से आसानी से राहत दे सकता है।

प्राचीन आयुर्वेद में तनाव और सिरदर्द के बारे में बताया गया है जिसे हम वर्तमान में न्यूरो वेस्कुलर डिसआर्डर कहते हैं। भारतीय शोधकर्ताओं ने एक साल तक पांच सौ से भी अधिक सिरदर्द, माइग्रेन और तनाव से परेशान लोगों पर अध्धयन किया। जिसमें एक साल तक इन रोगियों के खाने में हलवा दिया गया। और बाद में इसके चौंका देने वाले नतीजे आए। इन पांच सौ लोगों में अधिकतर सभी को इन समस्याओं से मुक्त पाया गया।आटे और सूजी में मौजूद पौष्टिक गुण सीधे माइग्रेन और दिमागी बीमारियों पर असर डालते हैं।

कुछ बातों को हलवा बनाते हुए ध्यान में रखना जरूरी है ताकि आपको भी पूरी तरह से इस समस्या से छुटकारा मिल सके। हलवे के लिए गेंहू का मोटा व दरदरा आटा बहुत फायदेमंद होता है।

सूजी का हलवा पेट के लिए अच्छा होता है। आप सूजी के हलवे को भी खा सकते हैं।

चीनी की जगह हलवे में गुड का प्रयोग करने से आपको बहुत ही अच्छा फायदा मिलेगा। यदि आप चीनी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बाजार में मौजूद ब्राउन शुगर आप हलवे में डाल सकते हैं।

हलवा बनाने के लिए आयुर्वेद में गाय के घी को प्राथमिकता दी गई है। देसी घी से भी हलवा बना सकते हैं।

हलवे को और अधिक स्वास्थवर्धक बनाने के लिए आप इसमें सूखे मेवेए इलायची और केसर का भी इस्तेमाल कर सकते हो।

हलवा खाने के बाद कृपय भूलकर भी पानी ना पीएं। इससे सीधा आपका गला प्रभावित हो सकता है। यदि आप पानी पीना चाहते हैं तो गुनगुने पानी में अजवाईन डालकर पीएं।

गर्भ के बाद अक्सर महिलाओं में कमजोरी आ जाती है। इसलिए आप गर्भवति महिलाओं को हलवा का सेवन कराएं। इससे कमजोरी दूर हो जाती है।

जिन लोगों का वजन कम हो वे हलवा जरूर खाएं। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से परेशान लोगों को सुबह सूर्य निकलने से पहले गरम.गरम हलवा खाना चाहिए। इससे आपको माइग्रेन की समस्या से निजात मिलेगा।

किन लोगों को हलवा खाने से परहेज करना चाहिए।
वे लोग जिन्हें डायबिटीज की समस्या है वे हलवा ना खाएं।

तनाव, सिरदर्द और माइग्रेन से मिलेगा छुटकारा – खाएं हलवा तनाव, सिरदर्द और माइग्रेन से मिलेगा छुटकारा – खाएं हलवा Reviewed by Unknown on 8:09 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.