ताजनगरी को डाइबिटीज़ फ्री बनाने का लक्ष्य है। विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह रोगियों के लिए प्रदर्शनी और जागरूकता रैली आयोजित की जाएंगी। जिनके माध्यम से लोगों से डायबिटीज से अवेयर किया जाएगा। जागरूकता रैली के माध्यम से डायबिटीज की बीमारी से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
युवा हो रहे शिकारभारत में डाइबिटीज़ की बीमारी बहुत तेजी से फैल रही है। एक सर्वे में देखने को मिला है कि हर दूसरा परिवार इस गंभीर बीमारी की चपेट में है। चिकित्सक कहते हैं कि डाइबिटीज पर समय रहते अगर काबू नहीं किया गया, तो ये जानलेवा बीमारी साबित हो सकती है। वहीं अगर आंकड़ों पर गौर करें, तो युवा भी इस बीमारी से अछूते नहीं है। ऐसा मानना है आगरा सीनियर फिजिशियन एंड डाईबिटोलोजिस्ट डॉक्टर बीके अग्रवाल का। डॉ.अग्रवाल डाइबिटीज डे पर गरीब और बेसहारा मरीजों के हित के लिए एक शिविर का आयोजन करेंगे।
बाल दिवस पर लगेगा शिविरशिविर 14 नवम्बर बाल दिवस को आयोजित किया जायगा। इसमें डाइबिटीज़ के मरीजों की ब्लड की जांच की जाएगी। वहीं लकी ड्रॉ के माध्यम से इंसुलिन पैन का वितरण भी किया जायगा। डाइबिटीज़ पर कैसे काबू पा सके इसके लिए पुस्तिका की बांटी जाएगी।
ऐसे करें बचावडॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि डाइबिटीज़ की बीमारी से कुछ उपाय है, जिससे एक हद तक बचा जा सकता है। नियमित रूप से व्यायाम या टहलें। खान—पान में हरी साग सब्ज़ी का प्रयोग करें। मीठा न खाएं और तले भुने खाद्य पदार्थ से बचने की जरूरत है।
Reviewed by Unknown
on
9:21 AM
Rating:
No comments: