पाचन क्रिया कमजोर होने के क्या कारण है
बेवक़्त खाना
नींद पूरी ना लेना
तनाव अधिक लेना
फास्ट फुड अधिक खाना
जल्दी जल्दी भोजन खाना
शारीरिक क्रिया कम होना
एक ही जगह कई घंटे लगातार बैठ कर काम करना।
पाचन शक्ति बढ़ाने के उपाय और देसी घरेलू नुस्खे
1. एक छोटा टुकड़ा अदरक ले और इस पर नींबू का रस डाल कर चूसे, इस घरेलू नुस्खे से पाचन क्रिया बढ़ती है।
2. काला नमक, जीरा और अजवाइन बराबर मात्रा में ले और मिक्स करके इस मिश्रण का एक चम्मच पानी के ले।
3. अजवाइन के पानी से भी पाचन मजबूत होता है।
4. इलायची के बीजों को पीस कर चूर्ण बना ले और बराबर मात्रा में मिश्री मिला ले। तीन ग्राम मात्रा में ये देसी दवा दिन में दो से तीन बार खाए।
5. आँवले का पाउडर, भूना हुआ जीरा, सौंठ, सेंधा नमक, हींग और काली मिर्च मिलाकर इसकी छोटी छोटी वडी बनाकर सेवन करे। इस उपाय से पाचन शक्ति मजबूत होती है और इससे भूख भी बढ़ती है।
पाचन शक्ति बढ़ाने के योग और एक्सरसाइज
नियमित रूप से एक्सरसाइज और योगा करके भी आप ख़राब पाचन की समस्याओं से निजात पा सकते है। अगर आप योगा नहीं कर सकते तो सुबह शाम सैर पर जाये। इसके इलावा साइकलिंग, तैराकी और दौड़ लगा सकते है। योगा में भी ऐसे कुछ आसान है जो पाचन क्रिया सुधरने में मदद करते है।
हलासन
धनुरासन
नौकासन
भुजंगासन
पश्चिमोत्तासन
पाचन क्रिया ठीक करने के उपाय
1. संतरे का रस पीने से पाचन क्रिया दरुस्त होती है।
2. अंकुरीत गेंहू, मूँग दाल और चने खाने से भी पाचन शक्ति ठीक रहती है।
3. तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
4. विटामिन सी और फाइबर युक्त चीज़े खाने से डिजेस्शन की प्राब्लम से छुटकारा मिलता है।
5. पाचन क्रिया सुधारने के लिए सलाद अधिक खाए। सलाद में टमाटर, कला नमक और नींबू का प्रयोग करे।
6. पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए पानी अधिक पिए। खाना खाने से आधा घंटा पहले गुनगुना पानी पीने से पाचन मजबूत होता है।
7. पुदीने का प्रयोग पेट की कई बीमारियों के उपचार में होता है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
8. हरी सब्जियाँ पालक, मेथी पाचन सुधारने का अछा उपाय है, इनके सेवन से क़ब्ज़ का उपचार होता है और शरीर को ज़रूरी पोषण मिलता है।
9. मूली का सेवन पेट में गैस की समस्या में रामबाण इलाज है। मूली पर काला नमक लगाये और सलाद जैसे खाये। मूली की सब्जी और रस पिने से भी फायदा होता है। इसे रात को ना खाए।
10. खाने में फलों का इस्तेमाल अधिक करे। फलों में पपीता, अमरूद, अंजीर, संतरे और अनार खाए। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे पाचन क्रिया ठीक होती है और पेट भी साफ़ रहता है।
पाचन क्रिया कैसे बढ़ाए टिप्स
लगातार कई घंटों तक एक ही जगह पर ना बैठे और अगर आपने काम की वजह से आपको एक ही जगह बैठना पड़ता है तो एक दो घंटे में पांच से दस मिनट का ब्रेक ले और कुछ कदम चले।
खाना चबा चबा कर खाए।
धूम्रपान, तंबाकू और शराब से दूर रहे।
तला हुआ और मसालेदार खाने से परहेज करे।
रात को देर से ना सोए, छह से आठ घंटे की नींद ले।
सुबह दोपहर और रात का भोजन सही समय पर करे।
Reviewed by Unknown
on
11:34 PM
Rating:
No comments: