banner image

अपेंडिक्स का उपचार घरेलू तरीके और देसी नुस्खे से कैसे करे

अपेंडिक्स होने के कारण

क़ब्ज़ रहना
आँतो में भोजन के कण का जाना
भोजन में फाइबर की मात्रा का कम होना
फलों के बीजों का अपेंडिक्स में फसना
अपेंडिक्स में गाँठ या केंसर की बीमारी का होना

अपेंडिक्स के लक्षण क्या है

पेट में नाभि के आसपास दर्द महसूस होना, उल्टी आना, जी मचलना, पेट में सूजन, भूख न लगना, बुखार आना, गैस बनना और पेशाब करने  में परेशानी होना अपेंडिक्स के लक्षणों में से है

अपेंडिक्स में इंफेक्शन के कारण

अपेंडिक्स का आकार ऐसा होता है की इसका एक तरफ का हिस्सा खुला होता है और दुसरा हिस्सा बंद। कई बार भोजन करते समय भोजन के कुछ कण अपेंडिक्स में चले जाते है जिसके कारण पेट में इन्फेक्शन हो जाता है और अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है।

पुरानी कब्ज और पेट के कीड़े अपेंडिक्स को और नुकसान पहुँचाते है। ये अपेंडिक्स की कार्य प्रणाली को प्रभावित करते है और इनके कारण परेशानी और भी बढ़ सकती है और अपेंडिक्स फट भी सकती है।

1. अदरक सूजन को कम करने में काफ़ी फायदेमंद है। अदरक वाली चाय का दो से तीन बार सेवन करे या फिर पेट पर मसाज के लिए अदरक के तेल का प्रयोग करे।

2. त्तुलसी का सेवन अपेंडिक्स में रामबाण इलाज है, रोजाना तीन से चार पत्ते तुलसी के चबा चबा कर खाने से बहुत लाभ मिलता है।

3. पुदीना पेट की समस्याओं को दूर करने का एक अच्छा उपाय है, पेट में गैस और चक्कर आदि में पुदीना बहुत ही कारगर है। पुदीने की चाय से अपेंडिक्स के दर्द में आराम मिलता है।

4. पाचन शक्ति ठीक रखने और कब्ज़ से दूर रहने के लिए ऐलोवेरा का प्रयोग अच्छा उपाय है।

5. पालक का साग आंतों की बीमारियों के इलाज में बहुत कारगर है।

6. दूध को उबाल ले और बाद में ठंडा करके सेवन करने से लाभ होता है।

7. ज्यादा चटपटी और तली हुई चीजों का सेवन ना करे, पानी जादा पिए और तरल पेय आदि प्रयोग करे।

8. खाली पेट 2 – 3 लहुसन की कलियाँ खाये और भोजन के साथ भी लहसुन के सेवन की आदत बनाये।

9. खाना खाने से पहले थोड़ा सेंधा नमक और अदरक टमाटर पर लगाकर खाए।

10. अपेंडिक्स का ट्रीटमेंट घरेलू तरीके से करने में छाछ भी एक महत्वपूर्ण उपाय है, छाछ के गिलास में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पिने से अपेंडिक्स में आराम मिलता है

अपेंडिक्स का इलाज के आयुर्वेदिक नुस्खे

1. दो चम्मच मेथी दाना 1 गिलास पानी में डाल कर इसे उबाल ले और इसे दिन में एक बार पिए,  हो सके तो खाने में भी मेथी के दाने का इस्तेमाल करे। इस नुस्खे से अपेंडिक्स का दर्द दूर होता है और सूजन भी कम होती है।

2. ईमली के छोटे छोटे बीजों को पीस कर एक लेप बना कर इसे पेट पर मले। इस उपाय से सूजन कम होती है और अगर पेट फूलता है तो उससे भी राहत मिलेगी।

3. दर्द वाली जगह पर राई पीस कर मलने से दर्द में आराम मिलता है। इस लेप को एक घंटे से  जाड़ा ना लगा रहने दे इस से छाले हो सकते है।

4. शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ने में विटामिन सी काफी मदद करता है, इसके लिए थोड़ा शहद ले और इसमें 1 नींबू निचोड़ कर इसका सेवन करे।

5. आधा ग्राम गूगल को गुड के साथ लेने से भी आराम मिलता है।

अपेंडिक्स के रोग से बचने के तरीके

इस रोग से बचने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाये और अपने भोजन में फाइबर्स युक्त चीज़े शामिल करे, इससे पेट में कब्ज़ नहीं बनेगी और पेट में जमा गंदगी पेट से बाहर निकल जाएगी। इसके साथ साथ पानी अधिक पिए, खाना सही समय पर ले और शरीर में चर्बी बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करे।

अपेंडिक्स का उपचार घरेलू तरीके और देसी नुस्खे से कैसे करे अपेंडिक्स का उपचार घरेलू तरीके और देसी नुस्खे से कैसे करे Reviewed by Unknown on 11:28 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.