पायरिया का कारण
खाने पीने के छोटे छोटे कण दांतों में फस जाने से कैविटी हो जाती है, मसूढ़ो में इन्फेक्शन हो जाता है और धीरे धीरे दांत सड़ने लगते है।
दांतो की देखभाल ना करना पायरिया होने का बड़ा कारण है।
पेट ठीक से साफ़ ना होना।
हेल्थी चीजें ना खाना।
पायरिया के लक्षण
मसूड़ों से पस और खून निकलना।
मसूड़ों पर जलन और छाले होना।
दाँत हिलने लगना।
मुँह में से बदबू आना।
पायरिया का उपचार के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे
1. चुटकी भर हल्दी नमक में मिला कर सरसों के तेल की कुछ बूंदे मिला कर दांतों पर हलकी मालिश करे और 15 मिनट तक कुल्ला ना करे और मुंह में जो लार बने उसे बाहर थूक दे।
2. ब्रश करने के बाद थोड़ा सा नमक राई के तेल में मिला कर उंगली से teeths और मसूढ़ों पर हल्की मालिश करने पर मसूड़ों से खून आना बंद हो जाता है।
3. नमक को सरसों के तेल में मिला ले दांतो पर मंजन करे, इस उपाय से भी पायरिया ठीक होता है। अगर सेंधा नमक प्रयोग करे तो दांत मजबूत होते है और दांतों का हिलना भी बंद होता है।
4. पायरिया का इलाज में अमरूद खाने से भी फायदा मिलता है, इसमें विटामिन सी अधिक होता है। कच्चे अमरूद को नमक लगा के खाए।
5. नीम की पत्तियों की राख, थोड़ा सा कपूर और कोयले का चुरा इन तीनो को अच्छे से मिलाकर रात को सोने से कुछ देर पहले मसूड़ों पर लगाने पर पूस बननी रूकती है और खून का निकलना भी बंद होता है। नीम का दातून करने पर भी पायरिया से राहत मिलती है।
पायरिया का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से
1. शहद को नींबू के रस में मिलाकर मसूड़ो पर मालिश करने से पस निकलना ठीक होता है।
2. एक आंवला हर रोज चबा चबा कर खाए, इसका रस पायरिया ठीक करने में काफी असरदार है।
3. आम की गुठली पीस कर चूर्ण बना ले और इससे दांतों को मंजन करने पर पायरिया से राहत मिलती है।
4. एक ग्लास गुनगुने पानी में लौंग के तेल की 5 बूंदे मिलाकर कुल्ला करने से भी पायरिया से छुटकारा मिलता है।
5. गेंहू के जवारे का रस भी पायरिया के इलाज की बढ़िया आयुर्वेदिक दवा है। गेंहू के जवारे के रस से पहले मुंह में कुल्ला करे फिर इसे पी जाए। इस उपाय से मुंह के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते है।
मसूड़ों की सूजन दूर करने के घरेलू टिप्स
नमक के साथ अदरक को मिलाकर पीस कर मसूढ़ों पर मलने से सूजन कम होती है।
अजवाइन को भुन ले और इसमें 2 बूंदे राई के तेल की मिलाकर मसूड़ों की मालिश करे।
फिटकरी का चूर्ण इस्तेमाल करने पर भी मसूढ़ों के रोग दूर होते है।
थोड़ा सा कपूर अरंडी के तेल में मिलाकर दिन में 2 बार मसूढ़ों की मालिश करे।
नींबू का रस पानी में डाल कर कुल्ला और गरारे करने पर मसूड़ों की सूजन और मुंह की बदबू ठीक होती है।
पायरिया से बचाव के उपाय
पानी जादा पिए।
विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में ले।
दिन में दो बार ब्रश या फिर मंजन करे।
कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करे।
तंबाकू खाने से बचे और धूम्रपान से भी परहेज करे।
Reviewed by Unknown
on
11:18 PM
Rating:
No comments: